Friday, June 20, 2008

क्षणिकाएं

May 3, 2008 4:46 PM

१) नेता हो या अभिनेता
संसद में आते है कम
फ़िर भी जनसेवा का
हरदम, भरते है दम...

२)रॉयल-चैलेंज का विज्ञापन
दे रही बैंगलुर की टीम
आई पी एल में चल रही
अल्कोहल की मुहीम
अल्कोहल की मुहीम
क्या कर लेंगे रामदास
रॉयल चैलेंज तो बन गई
अब खासम-खास...

सुनीता शानू

No comments: