Thursday, July 31, 2008

कुछ मेरी पसन्द की क्षणिकाएं


जानकर उसकी जरूरत
जब बढ़ाया हाथ मैने
वो देखने लगा मुझको
शक की निगाहों से...


उसका डर नही है
जो दे रहा है दिखाई
डरती हूँ उस शख्स से
जो छिपा है मुखौटे के पीछे...


कहती है तनहाई अक्सर मुझसे
तुम अकेली कहाँ हो
मै जो रहती हूँ सदैव
लिपटी हुई तुम्से...

मौत ने जिन्दगी पर
जब किये हस्ताक्षर
वो था एक और जिन्दगी के
जन्म लेने का
पहला दिन...

तेज़ ठण्डी हवाओं के
गुजरते तूफ़ान में भी
धधक रही है एक ज्वाला सी
मेरे मन में
और मेरी सवेंदनाएं
पिंघल रही है
मोम की तरह...

सुनीता शानू

Monday, June 30, 2008

क्षणिकाएं

(1) फ़ोन-अ-कैब की तरह हुये
चंडीगढ़ मे रिक्शे तैयार,
न होगी पैटोल,डिज़ल की जरूरत
न पडे़गी प्रदूषण की मार....


(2) रातो-रात पैसा कमाने का
जब उपाय समझ मे आया
किसानों ने उगाये वाईन ग्रेप्स,
और अँगूर की बेटी को गले लगाया...

(3) जब बापू बन किसी सिरफ़िरे ने
किया क्लर्क के लिये आवेदन
साबरमति में भी आ पहुँचा
एस बी आई का निवेदन
करमचन्द गाँधी ट्रेनिंग के लिये आयें
क्लर्क की पोस्ट के लिये टैस्ट दे जायें...

(4) न होगी शादी की चिकचिक
न दहेज़ की मार,
सस्ते,सुन्दर,टिकाऊ साथी बनने,
अब रोबॉट हैं तैयार...


(5) राशन,बिजली,तेल चोर
सब पुलिस की सरपरस्ती में
छः साल का बच्चा चोर
फ़ँसा पुलिस की जबर्दस्ती में...

(6) खा-खा कर मुटिया गये
अब एफ़ टी ओ जीन की देते दुहाई
हम न खाते थे इतना
यह बात पी टी आई ने बतलाई...

(7) तम्बोला में जीते पर
फ़ोन कर-कर हुए बेहाल
एनबीटी का नम्बर रहा बिज़ी सदा
और बच्चों का हुआ बुरा हाल...

Sunday, June 29, 2008

क्षणिकाएं

Jun 20, 2008 6:12 PM

मीठे,रसभरे,रसीले
बिक रहे हैं एक दाम
पटना जाकर देखिये
लालू ब्रांड आम...

या

२) दिवाली पर बिके लालू पटाखे,
और होली पर पिचकारी,
लालू ब्रांड आम भी बिके धड़ाधड़
लालू नाम हुआ चमत्कारी...

३) गुस्साये हरिकेन ने
कहा पी सी ए से
तस्वीर हटाने का ब्यौरा दो,
या फ़िर
मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है
मेरा वो सामान मुझे लौटा दो....

४) देश भर मे फ़ैली कितनी महंगाई
फ़िर भी हे गणपति
बात समझ न आई
घर में तरसे दूध को बच्चा-बच्चा
फ़िर भी तुमको
भर-भर चम्मच पिलाई....

५) बिक्री करने का कम्पनियों ने
खोज लिया हथियार
इसीलिये तो बच्चों के चैनल पर
आई विज्ञापनो की बहार...

६) न्यूयार्क टाईम्स ने फ़रमाया
गाँधी जैसे मुकेश अम्बानी भाई
क्या गाँधी जी ने भी की होगी
भाई-भाई के बीच लड़ाई...

७) जब बेटे को गुस्सा आयेगा
सीधा पिता का स्कूटर उठायेगा
और कहीं टकरायेगा
लाईसेंस पिता का रद्द हो जायेगा...

सुनीता शानू

Friday, June 20, 2008

क्षणिकाएं

Jun 7, 2008 6:21 PM शुक्रवार पत्रिका में प्रकाशित

प्रियंका गांधी के घर
बन्दरों ने जब उत्पात मचाया
कितनी हुई विकट समस्या
सरकार की तब समझ में आया...

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को
कहा जब बच्चों ने दादी
झूम उठा मन खुशी के मारे
बनी जब दौसो पोतो की दादी...

"पाँचवी पास" फ़्लॉप हुआ
अब "दस का दम" क्या कर जायेगा
मोबाईल कम्पनियों की होगी चाँदी
करोड़ो को करोडो़ के सपने दे जायेगा...

खेल-खेल न रहा
व्यापार हो गया
आई पी एल का उतरा तो
अब फ़ुटबाल का बुखार हो गया...

इतने हुये टी वी चैनल
कि खबरे गोल हो गई
बिल्लो रानी चढ़ी छ्ज्जे पर
छः घण्टे तक मखौल हो गई
सुनीता शानू

क्षणिकाएं

May 30, 2008 6:04 PM

भूतनाथ में भूत बने,
अलादीन में जिन्न बनकर आये,
फ़िल्मी दुनिया के रंगमंच पर,
बिग-बी ने क्या-क्या खेल दिखाये...

2) कृष्ण के जैसे देंगे दिखाई,
आप और हम
एक साथ कई जगह पर,
क्यूँकि
ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड्लो ने
सिध्द कर दिया
तकनीकी हॉलॉग्राम बनाकर...

3) एम ए एल एल बी लालू जी
जीते एक करोड़
पाँचवी पास के दस सवालो का
लगा-लगा के जोड़...

या
4) दिखने में देहाती लागे
लालू एम ए एल एल बी पास
शाहरूख को सत्तू खिलाईके
किये पाँचवी पास...

5)आन्दोलन के नाम पर,
हुआ सियासी खेल,
नेताओं के पुतले जले,
हुआ न फ़िर भी मेल...
6) बिजनेस स्कूल भी पढेंगें,

आई पी एल का पाठ,
गर चियर गर्ल भी सब्जैक्ट रहें
स्कूलों के होंगे ठाठ...
सुनीता शानू

क्षणिकाएं

May 23, 2008 11:00 PM

ऒस्ट्रेलिया ने बनाई
एक ऎसी बीयर
जिसे पीकर डॉग भी कहेंगे चीयर...

कृषि कर्ज को माफ़ी देकर
वित्तमन्त्री तो बने मसीहा
साठ हजार की माफ़ी के नीचे
पिसी सरकार की प्रतिष्ठा...

बी एस ई एस की ये कैसी चाल
बेच के बिजली किया बेहाल
अपने घर में अंधेरा कर
जम्मू-कश्मीर को किया निहाल...

नेताओं की विदेश यात्रा से
जनता का क्या होगा भला
पीने को पानी नही
बिजली रहती गुल सदा...

हार गई दो सूरमा टीम
साबित हुई फ़िसड्डी
जैसे चैलेन्जर्स ने चार्जर्स को
खेल-खेल में गाली दी हो भद्दी...

दक्षिण में है कमल खिला
अब दिल्ली की बारी
रबड़ स्टैम्प अब नही चाहिये
जाग गई है जनता सारी...
सुनीता शानू

क्षणिकाएं

16, 2008 8:30 PM
हर दंगे से पहले
न्यूज चेनल्स को ख़बर हो जाती है
किस शहर में कब होगा विस्फोट
हो जाने के बाद
पुलिस वीडियो दिखलाती है...

किंग खान पर कैसे
आमिर भड़ास निकाले
अपने कुत्ते का नाम
शाहरूख रख डाले...

महंगाई का बढ़ना
सियासी बवाल हो गया
पी. चिदंबरम की कुर्सी का
सवाल हो गया
अखिलेश दास राहुल को
चापलूसों से घिरा बतलाते हैं
किंतु कांग्रेस संदेश पत्रिका के मुख्यपृष्ठ पर
राहुल और सोनिया संग फोटो खिंचवाते हैं

sunita shanoo