Friday, June 20, 2008

क्षणिकाएं

Apr 7, 2008 1:12 PM

पहन जातिय खोल
दवा ने लगाया नारा
साम्प्रदायिक दंगो मे लिख दो
नाम हमारा
कायस्थ की बैंडेज हो
या हो कॉटन यादव की
बिहार के कैमिस्ट
बता सकते है जात दवा की ...

आलू, बैंगन, गोभी की तरह
बिक गये सारे क्रिकेटर
अब क्रिकेट से नही उन्हे सरोकार
खरीदने वाले ही करेंगे उनका प्रचार...

शेयर मार्केट ने कर दिया बवाल
जब देखो बीबी करती है
एक ही सवाल
डीयर आज क्या है शेयर का हाल?...

सौरभ,राहुल हुए जब टीम से आऊट
कोल्ड ड्रींक ने भी पीछा छुड़ाया
सच ही कहा है
बुरे वक्त में कौन काम आया...

एक एसा बज़ट बनायें
विदेशी लोन पर दे दिया जाये
तमाम नेताओं को
और पब्लिक को माफ़ी मिल जाये

No comments: