Apr 15, 2008 9:50 AM शुक्रवार मैगज़ीन
क्षणिकाएं
1 वोटो की खातिर सांसद,
दलितों को गले लगाती है.
फ़िर कौन नहाये,किस साबुन से
बहनजी बतलाती है.
अलबेली सरकार निगाह हमामो पर...
2 सरकार ने दिया तोहफ़ा,
जहाँ होता है प्रेमियों का मेल.
दिल्ली की मेट्रो रेल...
3 इंश्योरेंस ऎजेंट हमारे घर आया,
हमारे बीमा कराने पर,
होने वाले फ़ायदे से,
हमारी बीबी को अवगत करवाया...
4 मेरे घर की तुम,
बन जाओ होम मिनिस्टर,
सच कहता हूँ,
बहुत चाहता हूँ,
आई लव यू सिस्टर...
5 डॉक्टर दांत का हो या कान का
भरोसा नही इनकी दुकान का,
जो चाहे चुरा ले,
अपना माल जानकर,
भैया होश में रहना,
अपनी किडनी संभाल कर...
Friday, June 20, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment